जमशेदपुर : जिले में 30 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 6 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू पॉजिटिव लोगों में छोटा गोविंदपुर 1, टेल्को 1, गोलमुरी 1, जुगसलाई 1, डिमना रोड-मानगो 1 और बिरसानगर के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं। अब तक कुल 11981 सैम्पल की जांच में 1375 लोग(कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 79 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 4 आईसीयू में, 75 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 12 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं जिले में 29 अक्टूबर के सैम्पल जांच में 3 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू पॉजिटिव लोगों में पोटका 1, गोविंदपुर 1 और घाटशिला के 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं।
जिले में 6 नए डेंगू पॉजिटिव, 12 अस्पताल से डिस्चार्ज

Leave a comment