इंदौर अग्निकांड में बिहार के एक ही परिवार के 6 लोग खाक, किशनगंज से इलाज के लिए आया था परिवार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 8 की मौत हो गई। बुधवार तड़के इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी कॉलोनी में दिल दहला देने वाले अग्निकांड में बिहार के किशनगंज जिले के 6 लोगों समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में शामिल विजय सेठिया अपने परिवार समेत किशनगंज से इलाज कराने इंदौर आए थे।

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के दौरान लगी आग

हादसा ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी के एक G+2 मंजिला बंगले में सुबह करीब 4 बजे हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग पॉइंट में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

कई गैस सिलेंडर में एक एक विस्फोट

पुलिस के मुताबिक, कार में लगी आग घर के अंदर तक फैल गई। इससे घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी आग से घिर गए। इससे बाद कई गैस सिलेंडर एक एक करके फटते गए। धमाकों से भवन का एक हिस्सा गिर गया। बताया जाता है कि भवन में डिजिटल लॉक लगे थे, जो शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली गुल होने के कारण खुल नहीं सके। इसके लोग भवन से बाहर नहीं निकल सके।

कैंसर का इलाज कराने आए थे विजय सेठिया

मृतकों में बिहार के विजय सेठिया (65) भी शामिल हैं, जो कैंसर से जूझ रहे थे और अपने इलाज के लिए इंदौर आए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी सेवा के लिए वहां मौजूद थे। हादसे में विजय सेठिया, उनके साले मनोज पुगलिया (65), बहू सिमरन, साली सुमन, छोटू (22) और 12 साल की मासूम राशि सेठिया की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Share This Article