जिंदा रहते ही 64 वर्षीय बुजुर्ग ने कर डाली अपनी ‘तेरहवीं’, 1900 लोगों को कराया भोज, कहा— निधन के बाद तेरहवीं कराने वाला कोई नहीं

KK Sagar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां 64 वर्षीय राकेश यादव ने जीते-जी अपनी ही तेरहवीं का आयोजन कर दिया। इस दौरान उन्होंने करीब 1900 लोगों को आमंत्रित कर भव्य भोज कराया।

राकेश यादव ने बताया कि बुढ़ापे में उनका सहारा बनने वाला कोई नहीं है। उन्हें इस बात की चिंता थी कि उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार और तेरहवीं कौन करेगा। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने रिश्तेदारों पर भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे। राकेश यादव को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही इस भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अनोखी घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। लोग इसे समाज में बदलते रिश्तों और बुजुर्गों की अकेलेपन की स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....