डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:भारी बारिश और बाढ़ से असम में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं और यहां की स्थिति गंभीर होती जा रही है । ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।
सीएम ने कामरूप जिले में राहत शिविरों का किया दौरा
इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कामरूप जिले में राहत शिविरों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।
24 लाख लोग से अधिक लोग हुए प्रभावित
मालूम हो कि असम के 29 जिलों के करीब 24 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है। इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। 53 हजार से अधिक लोग 577 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं, वहीं मणिपुर के इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।