खरकई और स्वर्णरेखा नदियां खतरे के निशान के करीब, रहें सतर्क!

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानसूनी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान 129 मीटर को पार कर 129.96 मीटर पर बह रही है, जो चिंताजनक है।

वहीं, स्वर्णरेखा नदी भी मानगो ब्रिज के पास खतरे के निशान 121.50 मीटर के करीब पहुंच गई है, जिसका वर्तमान जलस्तर 120.64 मीटर है।

जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। सभी निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षित रहें और किसी भी अपडेट के लिए स्थानीय समाचारों पर ध्यान दें।

Advertisement
Share This Article