धालभूम एसडीएम ने की राजनीतिक दलों संग बैठक: बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति पर जोर

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार ने 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से जल्द से जल्द अपने-अपने बीएलए नियुक्त करने और उनकी सूची उपलब्ध कराने का आग्रह करना था।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को समय पर और सुचारु ढंग से संचालित किया जा सके। इस दौरान जिओ-फेंसिंग नक्शे की जानकारी साझा की गई और SIR 2026 से संबंधित अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। बताया गया कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLOs) के प्रशिक्षण का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा खाली किए गए या ध्वस्त किए गए क्वार्टरों में रहने वाले मतदाताओं से संबंधित जानकारी भी उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।

Share This Article