Bihar:पटना में अपराधी हुए बेलगाम, अब वकील का दिन दहाड़े मर्डर, थाने से 300 मीटर दूर वारदात

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में अपराधियों के हौसले बलुंद हैं। लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब राजधानी पटना में एक वकील को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र की है। जहां अपराधियों ने थाने से कुछ ही मीटर की दूरी पर सरेआम एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से तुरंत फरार हो गए।

थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर वारदात

रविवार की दिन में सुलतानगंज थाने थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक वकील जितेंद्र कुमार चाय पीने के लिए एक दुकान पर पहुंचे हुए थे। इसी बीच अपराधियों ने उनको गोली मार दी। सरेआम हुई इस हत्या के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बहुत अच्छे इंसान थे। किसी से दुश्मनी नहीं थी। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दिनदहाड़े हत्या हो रही है। पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है की सुल्तानगंज थाना चंद मीटर की दूरी पर है व इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए हैं। जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं

बिहार में चुनाव से पहले लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है। एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। हत्याओं का दौर जारी है। इससे पहले बीते शनिवार को ही 50 वर्षीय बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हाल ही में राज्य के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोपाल खेमका को उनके घर के बाहर ही गोली मारी गई थी। खेमका के बाद गुरूवार को अपराधियों ने राजधानी के रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। रमाकांत यादव को तब गोली मारी गई, जब वह अपने बगीचे में घूम रहे थे।

Share This Article