विदेश की धरती पर सम्मानित हुए सफल युवा उद्यमी अरुण सिन्हा

KK Sagar
2 Min Read

राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन अरुण कुमार सिन्हा एक बार फिर विदेश की धरती पर सम्मानित हुए हैं। रेडियो ऑरेंज इंटरनेशनल ने इन्हें ऑरेंज बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है। यह आयोजन थाईलैंड के फुकेट में आयोजित किया गया था। जिसमें बॉलीवुड एक्टर राहुल देव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

बताया गया रेडियो ऑरेंज के तेरह हो स्टेशन की ओर से यह आयोजन हुआ था। जिसमें देश भर के चुनिंदा सफल लोगों को सम्मानित किया गया। बता दें कि अरुण कुमार सिन्हा झारखंड के सफल उद्यमी हैं ओर इन्होंने गिरिडीह, हजारीबाग और रांची में बहुत छोटे स्तर से राइडर सिक्योरिटी कंपनी की स्थापना की थी और आज उनकी कंपनी ग्रुप आफ कंपनी के तौर पर पूरे देश में मानव संसाधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करती है।

Advertisement

वहीं तकनीकी क्षेत्र में भी ईनकी कंपनी एक प्रतिष्ठित कंपनी के रूप में जानी जाती है। इधर यासी ब्रांड बेवरेज प्लांट भी ईन्होंने रांची में लगाया है और बेहतरीन क्वालिटी प्रोडक्ट के साथ यासी भी आज सफलता के मुकाम गढ़ रही है। इनके हिम्मत, बुलंद हौसले और जुनून ने इनकी सभी कंपनियों को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसी वजह से रेडियो ऑरेंज में इन्हें नामित किया और थाईलैंड बुलाकर उनका सम्मान किया। वास्तव में अरुण कुमार सिन्हा नई पीढ़ी के उद्यमियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....