डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा स्टील को CDP (कार्बन डिस्क्लोजर प्रोजेक्ट) 2024 सप्लायर एंगेजमेंट असेसमेंट (SEA) में ‘लीडरशिप’ के रूप में अग्रणी स्थान दिया गया है। यह उपलब्धि जलवायु परिवर्तन से निपटने और अपनी मूल्य श्रृंखला में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। टाटा स्टील को CDP 2024 सप्लायर एंगेजमेंट असेसमेंट में ‘ए’ रेटिंग प्राप्त हुई है, जो उन्हें इस वर्ष ‘लीडरशिप’ स्थिति में रखता है। यह सम्मान कंपनी के जलवायु परिवर्तन को लेकर सक्रिय और समग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है।
इस महत्वपूर्ण मान्यता पर बोलते हुए, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (प्रोसेस), हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी राजीव मंगला ने कहा, ‘हमारी नेट ज़ीरो यात्रा में यह बेहद ज़रूरी है कि वैल्यू चेन के सभी सप्लायर हमारे साथ एकजुट हों। राजीव मंगला ने बताया कि कंपनी ने अपने सप्लायरों को उनके जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और उनके स्थिरता प्रदर्शन में सुधार करने के लिए लगातार समर्थन दिया है। टाटा स्टील का लक्ष्य अपने सप्लायरों को 1.5 डिग्री सेल्सियस के अनुरूप डीकार्बोनाइज़ेशन योजनाएँ विकसित करने में सहायता करना है।’ राजीव मंगला ने आगे कहा, ‘सप्लायरों के साथ मिलकर काम करना हमारी डीकार्बोनाइज़ेशन यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है, और यह टाटा स्टील के नेट ज़ीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा।’
टाटा स्टील के वैल्यू चेन में जलवायु परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता
टाटा स्टील के लिए वैल्यू चेन में जलवायु परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता और प्रभावी कार्यों के लिए यह चौथी बार लीडरशिप सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि टाटा स्टील की स्थिरता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता और पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की पुष्टि करती है।
आगे की राह
टाटा स्टील ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम, ग्रुप स्ट्रेटेजिक सप्लायर और सप्लायर चेन पोषण पहल शुरू कर रहा है, जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने सप्लायरों को सशक्त बनाना जारी रखेगा। इसमें सप्लायरों, कॉन्ट्रैक्टरों और अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी बेहद ज़रूरी होगी। कंपनी का मानना है कि इससे सभी हितधारकों को सहयोग मिलेगा और यह भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी करेगा।