मिरर मीडिया धनबाद : झारखंड विधिक लिपिक महासंघ के मुख्य महासचिव पदुम कुमार भट्ट को झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण कोष समिति का कार्यक्रम संचालन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।समिति के अध्यक्ष व बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा के आवासीय कार्यालय में बैठक में यह घोषणा की गई। बैठक में झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा, काउंसिल सदस्य संजय विद्रोही ,शशि भूषण प्रसाद ,कमल पंडित, धीरेंद्र चंद्र मंडल ,हरेंद्र नाथ सिंह ,राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे बैठक में समिति के सभी प्रकार का काम को अविलंब प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
कल्याण कोष समिति के चेयरमैन बनने पर पदुम कुमार भट्ट को विधि लिपिक महासंघ एवं धनबाद शाखा के पदाधिकारियों ने बधाई दी। मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में भट्ट को शाखा पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर संघ के सम्मानित अध्यक्ष बसंत जोशी,कृष्ण कुमार सिन्हा, शशि भूषण प्रसाद, गंगेश्वर महतो ,सरजू प्रसाद यादव ,सहदेव पासवान, हिर्दय कुमार लाला ,कन्हैया राय, राम कुमार ,प्रभाकर प्रसाद ,बसंत जोशी, राजीव शेखर गोस्वामी ,उषा दुबे ,सुधा देवी, मीना कुमारी ,मुकेश कुमार ,सुभाष गोप, कमलेश्वर प्रसाद, संदीप सिंह ,सपन कुमार ,राजेश शाह, प्रीति कुमारी, कालाचंद मंडल, श्यामसुंदर भगत, मोहम्मद इमरान, श्यामापदो धीवर सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।