झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत ने कहा- शून्य हो गया हूं

Reena Sharma
1 Min Read

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’

Share This Article