दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि, झारखंड के नेताओं का भावुक नमन

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है।
उनके निधन पर जिला समाहरणालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त समेत सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसी तरह राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों में भी शोक सभाएं आयोजित कर पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘दिशोम गुरु’ को श्रद्धांजलि दी।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर पूर्वी सिंहभूम के डीसी और झारखंड के प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन के आदिवासी आंदोलन और झारखंड के विकास में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्वी सिंहभूम डीसी: आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए। आज मैं शून्य हो गया हूं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास: शिबू सोरेन मेरे लिए पिता तुल्य थे। उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है। उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी: शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो: शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

शिबू सोरेन ने झारखंड के विकास और अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से राज्य ने एक महान नेता को खो दिया है।उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रांची लाया जाएगा।

Share This Article