धनबाद में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, यात्री सुविधाओं और संरक्षा पर हुई गहन चर्चा

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद | आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार ने बैठक में उपस्थित सम्मानित सदस्यों को संबोधित किया और धनबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान यात्रियों को दी जा रही सुविधाएं, संरक्षा उपाय और विभिन्न विकास योजनाएं चर्चा का मुख्य विषय रहीं। समिति के सदस्यों ने यात्रियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं बैठक में प्रस्तुत कीं, जिन पर सकारात्मक और रचनात्मक विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा रेल सुविधाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....