टाटा कमिंस के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द मिलेगा 20% का बंपर बोनस

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा कमिंस के कर्मचारियों के लिए इस साल अच्छी खबर आने की संभावना है। कंपनी अपने कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस दे सकती है। इस संबंध में प्रबंधन और यूनियन के बीच जल्द ही बातचीत शुरू होने वाली है। यूनियन ने प्रबंधन को एक पत्र सौंपकर बोनस वार्ता शुरू करने की मांग की है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्पादन लक्ष्य को पार कर लिया है, जिससे कर्मचारियों को 20% बोनस मिलने की उम्मीद है। पिछले साल कर्मचारियों को 19.5% बोनस मिला था।

बोनस का गणित

टाटा कमिंस में बोनस का एक निर्धारित फॉर्मूला है, जो 2026 तक के लिए तय है। इस फॉर्मूले में उत्पादन को 9 लाभ को 8 और बीआईएस को 3 अंक दिए जाते हैं, जिसमें 1.5% फिक्स होता है। इस बार कंपनी ने अपने तीनों यूनिटों में 1,66,501 इंजन बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 1,68,006 इंजन बनाकर लक्ष्य को पार कर लिया।

बातचीत के लिए प्रबंधन तैयार

बोनस वार्ता के लिए टाटा कमिंस प्रबंधन ने कर्मचारी यूनियन को पत्र लिखकर बातचीत के लिए तैयार होने की जानकारी दी है। यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही बोनस की घोषणा की जाएगी। इस बैठक में कंपनी के इंजन बिजनेस यूनिट हेड नितिन जिराफे भी शामिल हो सकते है।

Share This Article