निर्वाचन रैशनलाइजेशन पर बैठक, 40 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) और सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा निर्वाचन संबंधी रैशनलाइजेशन था।

बैठक में जानकारी दी गई कि 1200 से ज़्यादा मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए लगभग 40 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने कुछ मतदान केंद्रों के अनुभागों को नज़दीकी केंद्रों में स्थानांतरित करने की भी जानकारी दी। सभी संबंधित अधिकारियों को इस काम के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए गए और समय पर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। यह कदम मतदाताओं को आसानी से मतदान करने का अवसर देगा।

Advertisement
Share This Article