साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के झाड़ियों से शिवलाल मुर्मू का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आगे आपको बता दें कि शिवलाल मुर्मू हत्या कांड के आरोपित राजेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शिवलाल का शव कौड़ी खुटाना मैदान के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था। इसके बाद बहनोई बाबूलाल के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को महज 6 घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कौड़ी खुटाना गांव की झाड़ियों से 21 वर्षीय शिवलाल मुर्मू का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान उसकी पत्नी मंझली हांसदा ने की। जानकारी के अनुसार, शिवलाल मुर्मू शुक्रवार को ही गांव के फुटबॉल मैच व आदिवासी मेले में गया था। वहां बहनोई से मिलने के बाद वह राजेश राय से 7,000 रुपये बकाया मांगने पहुँचा। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की बात सामने आई।
शनिवार की सुबह शव मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी बीच राजेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
मृतक की शादी नौ महीने पहले हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।