धनबाद ब्रेकिंग : मंडलकारा में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद मंडलकारा में बंद एक कैदी ने बीते रात आत्महत्या करने का प्रयास किया। कैदी ने अपने ही हाथ में सुसाइड नोट लिखा। गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

दुष्कर्म मामले में काट रहा है सजा

आरोपी युवक गोधर का निवासी है। वर्ष 2024 में नाबालिग से दुष्कर्म के केस में न्यायालय ने उसे 22 वर्ष की सजा सुनाई थी। अक्टूबर 2024 से वह धनबाद मंडलकारा में सजा काट रहा है।

पिता का आरोप– बेटा है निर्दोष

कैदी के पिता के अनुसार उनका पुत्र निर्दोष है। संभवतः इसी गम में उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....