Bihar: सुपौल में आज वोटर अधिकार यात्रा, राहुल का साथ देने आ रहीं प्रियंका, स्टालिन भी आ रहे बिहार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में चल रही महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा सुपौल से शुरू होगी। राहुल गांधी सुपौल शहर के हुसैन चौक से यात्रा शुरू करेंगे। उनका काफिला महावीर चौक, गांधी मैदान और लोहिया नगर चौक से होते हुए डिग्री कॉलेज चौक पर समाप्त होगा। आज की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुपौल में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगी।

प्रियंका गांधी के साथ एमके स्टालिन की एंट्री

दूसरे चरण में सुपौल से मधुबनी, सकरी होते हुए यात्रा दरभंगा के जीवछघाट में शाम के लगभग चार बजे पहुंचेगी। इस यात्रा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस की महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी के अलावा देश व राज्य के कई नेता शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन एक साथ मिथिला की धरती पर पहली बार पहुंच रहे।

प्रियंका गांधी की पहली बिहार यात्रा

प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय होने के बाद पहली बार आज बिहार आ रही है। 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल यह यात्रा निकाले हुए हैं। आज प्रियंका गांधी पहली बार राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सपोर्ट में लोगों से अपील करने के लिए वह बिहार पहुंच रहे है।

बैनर-पोस्टरों से सजा शहर

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर महागठबंधन समर्थकों ने शहर को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया है। पांच दर्जन से अधिक तोरण द्वार बनाए गए हैं, वहीं माइकिंग कर लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने सोमवार शाम से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। सदर एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी और अन्य अधिकारियों ने रूट चार्ट का मुआयना भी किया।

Share This Article