बड़ी खबर: धनबाद SNMMCH अस्पताल में ओपीडी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में शुक्रवार देर रात बड़ा फैसला लिया गया। अस्पताल की ओपीडी सेवाएं शनिवार से अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। यह कदम उस विवाद के बाद उठाया गया है जिसमें आरोप है कि एक महिला डॉक्टर के साथ सांसद प्रतिनिधि ने बदसलूकी की।

इस घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टर और इंटर्न्स धरने पर बैठ गए। विरोध स्वरूप पहले OPD और इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गईं, हालांकि कुछ देर बाद इमरजेंसी सेवाओं को बहाल कर दिया गया।

अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और डॉक्टरों में जबरदस्त गुस्सा है। वहीं, ओपीडी बंद होने से बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों को इलाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

अधीक्षक डॉ. गिंदोरिया ने देर रात अस्पताल का निरीक्षण किया और स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। फिलहाल SNMMCH की ओपीडी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....