स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य स्तरीय टीम ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की सहयोगनात्मक अनुश्रवण हेतु 23 सितम्बर 2025 को केंद्रीय दल एवं राज्य स्तरीय दल द्वारा रामगढ़ जिला का भ्रमण किया गया।

अभियान की समीक्षा

भ्रमण के दौरान अभियान के तहत कार्यों की समीक्षा की गई। पिछले दिनों में दुलमी प्रखंड के लगभग 650 लाभुकों को इस अभियान के तहत लाभ दिया गया है। केंद्रीय दल की सदस्य सुश्री निलजा एंगमो तथा राज्य स्तरीय दल से डॉक्टर कमलेश कुमार एवं राज्य परामर्शी सुमित कुमार ने जिला स्तरीय डीपीएमयू टीम के सहयोग से अभियान के तहत हो रहे कार्यों का अनुश्रवण किया।

महिलाओं व पुरुषों की स्क्रीनिंग

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सभी उम्र की महिलाओं को लक्षित किया गया है, साथ ही पुरुषों का भी उपचार किया जा रहा है, जिसमें कई प्रकार की बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी क्रम में मांडू सीएचसी का भी भ्रमण किया गया। मांडू सीएचसी में लाभार्थियों की संख्या 9,707 है।

दिग्वार का दौरा

केंद्रीय और राज्य दल के द्वारा दिग्वार का भी दौरा किया गया, जहां दोनों दलों ने कार्य की सराहना की और बेहतरीन कार्य जारी रखने की सलाह दी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....