Bihar: CWC में मल्लिकार्जुन खरगे बोले- पीएम मोदी ने GST में नाम पर देश को लूटा, नीतीश को बताया ‘बोझ’

Neelam
By Neelam
4 Min Read

बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच आज राजधानी पटना में कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है। आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए बिहार की धरती को चुना गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के दौरान पटना में हो रही सीडब्ल्यूसी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जबकि, अन्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनो स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुज़र रहा है।

आठ साल मोदी सरकार ने लोगों को लूटा-खरगे

सदाकत आश्रम में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में जो बातें की, जिस विषयों को रखा, उसपर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने खरगे के हवाले से कहा कि आज जो देश के हालात हैं, वो सबसे ज्यादा चिंतनीय हैं। किसानों की आय बढ़ी नहीं। मनरेगा का बजट घटा दिया गया। बेरोजगारी बढ़ गई है। GST पर केंद्र सरकार की नीतियों का कांग्रेस शुरू से ही विरोध कर रही है। आज पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया। आज प्रधानमंत्री मोदी उत्सव मानने की बात कह रहे हैं। जब देशवासियों के पास पैसे ही नहीं हैं तो वह कहां से खरीदारी करेंगे। 

100 साल पहले कांग्रेस ने स्वदेशी का मंत्र दिया-खरगे

खरगे ने कहा कि आज देश अंतर्राष्ट्रीय चिंता से गुजर रहा हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी मुसीबतें नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की नाकामी और कूटनीतिक विफलता का नतीजा हैं। ट्रंप पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, जिनको ‘मेरे दोस्त’ बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का 100 साल पुराना दिया गया स्वदेशी का मंत्र, जिसे कांग्रेस ने अंग्रेजों को परास्त करने के लिए इस्तेमाल किया, मोदी जी को आज याद रहा है। दूसरी तरफ चीन के लिए रेड कार्पेट सरेआम बिछाए जाते हैं। पिछले 5 वर्षों में चीन से हमारे आयात दो गुना बढ़ गए हैं।

नीतीश को अब बीजेपी बोझ मानने लगी-खरगे

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के जनता से किए दावों में कोई दम नहीं है। नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। बीजेपी अब उन्हें बोझ मानने लगी है। बिहार की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर बिहार से निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार से यूपी तक वार किया। उन्होंने कहा सबसे अजीब बात यूपी के मुख्यमंत्री ने की, जो अपने आप को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी समझते हैं। उन्होंने पहले आरक्षण के विरोध में लेख भी लिखा था। अब उन्होंने जातियों के नाम पर होने वाली रैलियों पर रोक लगा दी है। क्या प्रधानमंत्री जी देश को बताएंगे कि एक तरफ़ हम सब जाति जनगणना करने की बात कर रहे हैं, और दूसरी तरफ़ ऐसे लोग जो अपने ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरते हैं, उनको आपके मुख्यमंत्री जेल में डालने की बात कर रहे हैं। क्या ये सही है? आपको जनता को बताना चाहिए।

Share This Article