मिरर मीडिया : सूरत के जीआईडीसी इलाके में एक केमिकल टैंकर में रिसाव होने से 6 लोगों की मौत हो गई है।

फिलहाल, घटना का शिकार हुए 20 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें 8 लोग वेंटिलेटर पर हैं। खबर के मुताबिक यह हादसा उस दौरान हुआ, जब टैंकर से केमिकल फेंका जा रहा था।

