छात्राओं को मिलीं नई साइकिलें: उपायुक्त ने खराब वितरण पर लिया एक्शन, जांच टीम गठित

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत मिली कुछ खराब साइकिलों की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद और प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने मामले की पड़ताल की। जांच में पाया गया कि टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं को ऐसी साइकिलें दी गईं थीं जो इस्तेमाल के लायक नहीं थीं।

त्वरित कार्रवाई और चेतावनी
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद, इन सभी 10 छात्राओं को जल्द से जल्द खराब साइकिलों के बदले बिल्कुल नई साइकिलें उपलब्ध करा दी गई।

Advertisement

इस मामले में संबंधित संवेदक (ठेकेदार) को कड़ी हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। साथ ही, स्टॉक में मौजूद सभी खराब साइकिलों को तुरंत हटाने का निर्देश भी दिया गया है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संवेदक और विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगे इस तरह की कोई लापरवाही पाई जाती है, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article