बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों का मसला सुलझा गया है। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान कर दिया है। सीट बंटवारे के फार्मूले के अनुसार 243 सीटों में से 101 सीटें भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) को आवंटित की गईं। इसके अलावा, बाकी 41 सीटें लोजपा (रामविलास), एचएएम (एस) और आरएलएम को दी गई। इस समझौते के तहत, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

चिराग को मिली ये 29 सीटें
चिराग पासवान की 29 सीटों में बखरी, साहेबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढौरा, अगियांव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुहा, दानापुर, ब्रम्हपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलिरामपुर, हिसुआ, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूम, कसबा, सुगौली और मोरवा शामिल है।
कुशवाहा और मांझी को मिली ये सीटें
जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ की सीटों में सिकंदरा, कुटुंबा, बराचट्टी, इमामगंज, टेकारी और अतरी की सीटें शामिल हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।