डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद अब चुनावी मैदान में कुल 14 उम्मीदवार रह गए हैं। स्क्रूटनी की प्रक्रिया में तीन अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए हैं।
जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं, उनमें निर्दलीय प्रत्याशी मालती टुडू, आपकी विकास पार्टी से दुखिराम मान्डी और राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मंगल मुर्मू शामिल हैं।
स्क्रूटनी के बाद मैदान में बचे 14 उम्मीदवार इस तरह हैं
- निर्दलीय: परमेश्वर टुडू
- निर्दलीय: श्रीलाल किस्कू
- भाजपा: बाबूलाल सोरेन
- झामुमो: सोमेश चंद्र सोरेन
- पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक: पार्वती हांसदा
- निर्दलीय: मनसा राम हांसदा
- निर्दलीय: नारायण सिंह
- निर्दलीय: विकास हेम्ब्रम
- भारत आदिवासी पार्टी: पंचानन सोरेन
- निर्दलीय: बसंत कुमार तोपनो
- जेएलकेएम: रामदास मुर्मू
- निर्दलीय: मनोज कुमार सिंह
- निर्दलीय: विक्रम किस्कु
- निर्दलीय: रामकृष्ण कांति माहली
उम्मीदवारों के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

