Bihar Chunav Result: शुरूआती रूझानों में एनडीए को बहुमत, चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं। चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट results.eci.gov.in पर रूझान जारी कर दिया है। कुल 243 सीटों पर काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में एनडीए को भारी बढ़त दिख रही है। रुझान में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।

भाजपा सबसे ज्यादा 83 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा सबसे ज्यादा 84 सीटों पर आगे है जबकि जेडीयू 76 सीटों पर आगे है। राजद इतिहास का दूसरा सबसे बुरा प्रदर्शन करती दिख रही है। वह केवल 34 सीटों पर आगे है। लोजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है।कांग्रेस का भी बुरा हाल है, वो मात्र 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

बहुमत के लिए 243 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटें चाहिए। इस लिहाज से एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए को इस चुनाव में 190 के करीब सीटें मिलती दिख रही है।

किस पार्टी को कितनी बढ़त?

PartyWonLeadingTotal
Bharatiya Janata Party – BJP08484
Janata Dal (United) – JD(U)07676
Rashtriya Janata Dal – RJD03434
Lok Janshakti Party (Ram Vilas) – LJPRV02222
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) – CPI(ML)(L)077
Indian National Congress – INC055
Hindustani Awam Morcha (Secular) – HAMS055
Rashtriya Lok Morcha – RSHTLKM033
All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen – AIMIM033
Communist Party of India (Marxist) – CPI(M)022
Vikassheel Insaan Party – VSIP011
Bahujan Samaj Party – BSP011
Total0243243
Share This Article