झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सभी उपस्थित लोगों को झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने कहा कि झारखंड निर्माण के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण, सुंदर और समृद्ध झारखंड हम सबको गौरवान्वित करता है।
उन्होंने कहा कि यहां के महान और संघर्षशील पूर्वजों से मिली समृद्ध संस्कृति, भाषा और सभ्यता हमारी विरासत है, इसलिए इसे संरक्षित रखना हर नागरिक का दायित्व है।
उपायुक्त ने राज्य के सतत विकास और प्रगति के लिए सभी निवासियों से प्रयत्नशील रहने की अपील की।

