बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराधी क बार फिर एक्टिव होते दिख रहे हैं। मोतिहारी में शुक्रवार की सुबह गोलियों के तड़तड़ाहट से दहला उठी। यहां मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआपी) के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी को अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला।

घटना सुबह 6 बजे की है। जिले के दरपा थाना क्षेत्र में रहने वाले कामेश्वर सहनी शुक्रवार की सुबह जब वे चापाकल पर मुंह-हाथ धो रहे थे उन्हें अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल डीएसपी सहित कई थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
चार गोली लगने से मौके पर ही मौत
कामेश्वर सहनी दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोणी गांव के रहने वाले थे। सुबह वे शौच के लिए निकले थे। लौटकर आने के बाद पड़ोसी के दरवाजे पर जब फ्रेश हो रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने सिर में तीन गोली पीछे से और एक गोली कनपटी में मारी। चार गोली लगने से मौके पर ही कामेश्वर सहनी की मौत हो गई।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रक्सौल के डीएसपी मनीष आनंद तुरंत मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

