झारखंड में ठंड की वापसी तय — IMD रांची ने दी मौसम की बड़ी अपडेट, दिसंबर–जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

KK Sagar
1 Min Read

रांची। चक्रवात दितवाह के असर के बाद झारखंड का मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। IMD रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि दितवाह के प्रभाव के कारण मंगलवार को राज्यभर में बादल छाए रहे और ठंडी हवा में अस्थायी कमी दिखी, लेकिन अब सर्द हवाएँ वापस लौट रही हैं और ठंड बढ़ना तय है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के गुजरते ही उत्तर–पश्चिमी हवा एक बार फिर तेज़ हो जाएगी, जिसके साथ राज्य में निम्न तापमान दर्ज होने की संभावना है। आनंद ने बताया कि फिलहाल शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है, लेकिन मौसम में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है।

निदेशक के अनुसार—

दिसंबर और जनवरी के महीने सामान्य रूप से झारखंड के लिए ठंड के चरम माने जाते हैं,

Advertisement

और इस बार भी दोनों महीनों में कड़ाके की ठंड पड़ना तय है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....