डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर :पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने टोकलो रोड इलाके में छापेमारी कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा एक मालवाहक पिकअप वाहन पर भैंसों को लादकर चक्रधरपुर बाजार की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना के बाद गठित टीम ने टोकलो रोड स्थित शीतला मंदिर के पास पिकअप वाहन और उस पर लदे 7 भैंस (छोटा काड़ा) को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों की पहचान 35 वर्षीय विजय मल्लिक और 20 वर्षीय विभव प्रसाद साहू के रूप में हुई है। ये दोनों ओड़िशा के जाजपुर जिला अंतर्गत खयराबाद, थाना पानीकुई के रहने वाले हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम प्रकाश ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में गो वंशीय पशुओं की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

