बिहार में ठंड की दोहरी मार, घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट

Reena Sharma
2 Min Read

पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़कड़ाती ठंड की चपेट में है। बिहार समेत देश के कई राज्यों में अब घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते शहरों की रफ्तार थम गई है। हाईवे और एक्सप्रेस वे पर भी गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी कर लोगों को दोहरी मार से बचने का अलर्ट दिया है। 

72 घंटे तक घना से बहुत ज्यादा घना कोहरा की आशंका

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के लिए आज घने से बहुत घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इनपुट के आधार पर राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 72 घंटे तक बिहार में घना से बहुत ज्यादा घना कुहासा छाए रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी कम रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।

Advertisement

50 मीटर से भी कम हो सकती है दृश्यता

आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी कारण सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम हो रही है। कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज किए जाने की संभावना है।

सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति सड़क, रेल और हवाई यातायात के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। बिहार में पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे जिलों में भी बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आवागमन प्रभावित हो सकता है। रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित,कोहरे का सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हाईवे पर वाहन चालकों को लो बीम लाइट और फॉग लाइट के प्रयोग की सलाह दी गई है।

Share This Article