धनबाद : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 रेलकर्मी हुए सम्मानित

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आज संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने अक्टूबर 2025 माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 29 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रेल दुर्घटनाओं को टालने में निभाई अहम भूमिका

सम्मानित किए गए कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में कार्य करते हुए रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल सहित अन्य गंभीर संरक्षा संबंधी खामियों का समय रहते पता लगाया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रेल परिचालन में उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं, दुर्घटनाओं एवं असामान्य घटनाओं को रोका जा सका।

डीआरएम ने की कर्मचारियों की सराहना

मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में कर्मचारियों की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे कर्मियों का योगदान पूरे मंडल के लिए प्रेरणास्रोत है।

अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

इस समारोह में धनबाद मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....