Bihar: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, संजीव हंस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में नए साल के स्वागत से पहले बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर मंगलवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है।सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है।

संजीव हंस पर सरकार मेहरबान

आज के ट्रांसफर पोस्टिंग में सबसे खास बात यह है कि ऊर्जा विभाग में प्रधान सचिव रहे संजीव हंस को आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित किया गया था। अब वह निलंबन से वापस आ गए हैं और आते ही राज्य सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी थी ऊपर से एक महिला ने इन पर गैंगरेप का आरोप भी लगाया था।

एन विजयलक्ष्मी बनी बिहार राज्य योजना पर्षद की सचिव

अधिसूचना के अनुसार, विजयलक्ष्मी एन. (IAS, 1995) को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से स्थानांतरित कर अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

वहीं शीर्षत कपिल अशोक (IAS, 2011) को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है। डेयरी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव मनीष कुमार को सारण प्रमंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। नर्मदेश्वर लाल कृषि विभाग, पंकज कुमार को ग्रामीण विकास, के सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंगेर, सारण, तिरहुत और भागलपुर में नये प्रमंडलीय आयुक्त की तैनाती हुई है। राजस्व पर्षद के अपर सदस्य प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

Share This Article