धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से दो नाबालिग बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

KK Sagar
2 Min Read

दिनांक 31 दिसंबर बुधवार को निरीक्षक प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा धनबाद के नेतृत्व में अपराध आसूचना शाखा की टीम धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त एवं निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या–7 (कालका छोर) पर दो नाबालिग बच्चे बिना किसी अभिभावक के सहमे और डरे हुए अवस्था में पाए गए।

पुलिस टीम ने की पूछताछ

बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम ईमरान अंसारी एवं बजरंगी बाउरी बताया जो क्रमशः धनबाद और आसनसोल का रहने वाला है।

घर से भागकर स्टेशन पहुंचने की बात कबूली

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे घर से भागकर स्टेशन आए हैं और लोगों से पैसा मांगने के लालच में यहां पहुंच गए। जांच में ईमरान अंसारी के पास कोई पैसा नहीं मिला, जबकि बजरंगी बाउरी के पास 100 रुपये नकद पाए गए।

चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई सूचना

घटना की जानकारी तत्काल 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन धनबाद को दी गई। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा धनबाद कार्यालय लाया गया।

बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित देखरेख के उद्देश्य से दोनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति (CWC), धनबाद के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि आगे उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जा सके या उचित संरक्षण प्रदान किया जा सके।

आरपीएफ की सराहनीय भूमिका

इस पूरे मामले में रेलवे सुरक्षा बल और अपराध आसूचना शाखा धनबाद की सतर्कता से दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर संभावित खतरे से बचाया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....