Bihar: बिहार में जीविका कर्मियों का वेतन बढ़ा, इस तारीख से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार सरकार ने जीविका (बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति) के तहत कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार ने नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने जीविका’ से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के मानदेय में बड़ी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। ये नया वेतन ढांचा 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। वेतन वृद्धि के साथ-साथ सभी कर्मियों को अब 5 लाख रुपये का मेडिक्लेम (स्वास्थ्य बीमा) कवरेज भी प्रदान किया जाएगा।

पदों के अनुसार वेतन वृद्धि

वेतन वृद्धि को पदों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। निदेशक, एंटरप्राइज निदेशक, विशेष कार्यपालक अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, मुख्य सूचना अधिकारी, राज्य परियोजना प्रबंधक और राज्य वित्त प्रबंधक के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोक्योरमेंट ऑफिसर, प्रोग्रामर और एप डेवलपर 15 और ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, थीमैटिक मैनेजर और आईटी एक्जीक्यूटिव की 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह से समन्वयक, सहायक और गोदाम कर्मियों के वेतन में सबसे अधिक 30 प्रतिशत इजाफा किया गया है। सभी श्रेणियों के यंग प्रोफेशनल्स के वेतन में 5,000 रुपये प्रतिमाह की निश्चित बढ़ोतरी की जाएगी।

10 से 30 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि

जारी आदेश के अनुसार, जीविका परियोजना से जुड़े सभी यंग प्रोफेशनल्स को हर महीने 5,000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जो उनकी मासिक आय में स्थायी बढ़ोतरी करेगी। विस्तृत सूची में निदेशक, उद्यम निदेशक, विशेष कार्यपालक अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य परियोजना प्रबंधक और राज्य वित्त प्रबंधक जैसे पदों पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्रामर और तकनीकी पदों पर 15 प्रतिशत वृद्धि मिलेगी। ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और थीमैटिक मैनेजर को 20 प्रतिशत का लाभ होगा। वहीं, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक, लेखाकार, स्टेनो, आईटी कर्मी और अन्य कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। यह ब्लॉक स्तर के कर्मियों को सबसे बड़ा फायदा देगा।

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेडिक्लेम

नीतीश सरकार ने जीविका परियोजना से जुड़े लोगों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा है । अब सभी जीविका कर्मियों को 5 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम बीमा मिलेगा। यह सुविधा सभी स्तरों पर लागू होगी, गंभीर बीमारी या इलाज के समय आर्थिक मदद भी मिलेगी। इससे कर्मचारियों और परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्य संरचना में बदलाव

जीविका परियोजना को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने कार्य ढांचे में बदलाव किए हैं। अब एक सामुदायिक समन्वयक को एक ब्लॉक में 3 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर ब्लॉक में 2 क्षेत्र समन्वयक तैनात किए गए हैं। मानव संसाधन को आजीविका संवर्धन और जीविका निधि के कामों में लगाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में इन्हें संस्थान निर्माण, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन की जिम्मेदारी मिलेगी।

Share This Article