सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

KK Sagar
1 Min Read

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम सोनिया गांधी की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। भर्ती की खबर मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

पहले से चल रहा है इलाज

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वह नियमित रूप से मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल जाती रही हैं। इस बार तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....