Bihar: ठंड़ से ठिठुरा पूरा बिहार, कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी, पटना में 11 जनवरी तक स्कूल बंद

Reena Sharma
2 Min Read

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बफर्बारी का असर बिहार में जोरों से देखा जा रहा है। बर्फीली हवाएं सीधे मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और कनकनी बढ़ गई है।

धूप निकलने के बावजूद महसूस होगी ठिठुरन

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी बिहार में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बर्फीली हवाएं सीधे मैदानी राज्यों की ओर आ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। 

Advertisement

3-4 दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं

अगले 3 से 4 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बढ़ती कनकनी और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को बाहर निकलते समय कान और छाती को पूरी तरह ढक कर रखने की सलाह दी है।

11 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्देश

बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण तापमान लगातार कम हो रहा है। इसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी ने एक बार फिर 8वीं कक्षा तक के स्कूल को 11 जनवरी तक के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।

Share This Article