स्टील सेक्टर में टाटा का दबदबा: उत्पादन और बिक्री के मोर्चे पर गाड़े सफलता के झंडे

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने उत्पादन और डिलीवरी दोनों ही मोर्चों पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

उत्पादन में बड़ी उछाल
​कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में टाटा स्टील का क्रूड स्टील उत्पादन बढ़कर 6.34 मिलियन टन हो गया है। सितंबर 2024 की तिमाही में यह 5.65 मिलियन टन था। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.69 मिलियन टन पर था। कंपनी के जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट ने इस बढ़त में सबसे अहम भूमिका निभाई है।

डिलीवरी के टूटे रिकॉर्ड
​सिर्फ उत्पादन ही नहीं, कंपनी ने बिक्री में भी अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस तिमाही में कुल 6.04 मिलियन टन की डिलीवरी हुई है, जो किसी भी तिमाही का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल की समान तिमाही (5.55 मिलियन टन) के मुकाबले इसमें 14 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई है।

9 महीनों का प्रदर्शन (FY 2025-26)
​वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों की बात करें तो टाटा स्टील इंडिया का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है।
कुल उत्पादन: 17.23 मिलियन टन (पिछले साल 16.23 मिलियन टन था)।
कुल डिलीवरी: 16.34 मिलियन टन (पिछले साल 15.34 मिलियन टन था)।

किन सेक्टरों में रहा दमदार प्रदर्शन?
घरेलू मांग में मजबूती के कारण अलग-अलग वर्टिकल में अच्छी ग्रोथ देखी गई। 0.9 मिलियन टन की डिलीवरी के साथ 20% की सालाना ग्रोथ।
​ब्रांडेड उत्पाद और रिटेल में 2 मिलियन टन की डिलीवरी, सालाना 12% की बढ़त।
​इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और प्रोजेक्ट्स रिकॉर्ड 1.9 मिलियन टन की वॉल्यूम दर्ज की गई। टाटा स्टील के ये आंकड़े भारतीय बाजार में स्टील की बढ़ती मांग और कंपनी की मजबूत पकड़ को दर्शाते हैं। घरेलू सेल्स में आई मजबूती ने कंपनी को इस रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाया है।

Share This Article