Bihar: 16 जनवरी से नीतीश कुमार का बिहार दौरा, एनडीए को मिले बहुमत के लिए ‘धन्यवाद यात्रा’

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के बाद बिहार दौरे पर निकलेंगे। नीतीश कुमार मकर संक्रांति के बाद धन्यवाद यात्रा पर निकलने वाले है। यह यात्रा एनडीए गठबंधन को मिली अपार बहुमत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देने के लिए है।

16 जनवरी से शुरू हो सकती है यात्रा

बिहार की जनता ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत दी। ऐसे भी जनता के प्रति धन्यवाद तो बनता ही है। नीतीश कुमार जनता के प्रति आभार जताने के लिए ‘धन्यवाद यात्रा’ पर निकले वाले हैं। मुख्यमंत्री की यह यात्रा 16 जनवरी से शुरू होने की संभावना है।

यात्रा का रूट तय करने का निर्देश

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार इस यात्रा के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इन्हें इस धन्यवाद यात्रा को का पहले रूट तय करना है। कहां से शुरुआत होगी और कहां से अंत। इस पूरी यात्रा का चार्ट बनने के बाद जब सीएम नीतीश इस पर मुहर लगा देंगे, इसकी सूचना अधिसूचित कर दी जाएगी।

क्यों अहम है ये यात्रा?

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद यह उनकी पहली व्यापक राज्य यात्रा होगी। इस यात्रा को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री इस दौरान एक साल पहले शुरू की गई ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई घोषणाओं और शुरू हुए विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। विभिन्न जिलों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ वे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे।

निशांत भी यात्रा में होंगे शामिल?

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार भी होंगे। चर्चा यह है कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार को बिहार की राजनीतिक पृष्ठभूमि को बारीक तरीके से दिखाएंगे। 

Share This Article