शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी दीपक कुमार झा द्वारा धनबाद मंडल अंतर्गत टोरी–बिराटोली सेक्शन का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन में सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना रहा।


निरीक्षण के क्रम में गुड्स ट्रेन की तीसरी लाइन सहित टोरी–गढ़वा रोड सेक्शन का भी गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली, ओएचई, समपार, रनिंग रूम, लॉबी, यार्ड, स्टेशन परिसर एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्यालय एवं धनबाद मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों तथा मालगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसी क्रम में नियमित रूप से सुरक्षा निरीक्षण आयोजित किए जाते हैं।

