​टाटा से काशी का सफर अब ‘सपनों’ जैसा: जल्द चलेगी स्लीपर वंदे भारत

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर/टाटानगर: लौहनगरी टाटा के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर से वाराणसी के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है और सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है।

कैसा होगा शेड्यूल और रूट?

​जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन वाराणसी और टाटा के बीच सफर को बेहद आसान और आरामदायक बना देगी। यह ट्रेन टाटानगर से सुबह रवाना होगी और दोपहर तक वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में दोपहर को वाराणसी से चलकर रात में टाटानगर लौटेगी। यह ट्रेन पुरुलिया, बोकारो, गोमो, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गुजरेगी।

ब्रह्मपुर वंदे भारत के रूट में हो सकता है बदलाव

​वर्तमान में टाटानगर से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच चल रही वंदे भारत में यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम देखी जा रही है। इसे देखते हुए रेलवे इस ट्रेन के रूट को पूरी या भुवनेश्वर तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है, ताकि यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सके।

अमृत भारत एक्सप्रेस की भी मिलेगी सौगात

​सिर्फ वंदे भारत ही नहीं, बल्कि अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर भी बड़ी खबर है:

टाटानगर से हावड़ा: रेलवे ‘स्टील एक्सप्रेस’ के विकल्प के रूप में टाटानगर से हावड़ा के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की संभावना तलाश रहा है।

संतरागाछी से तांबरम: 18 जनवरी से संतरागाछी और तांबरम के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू हो सकती है, जो टाटा होकर गुजरेगी।

Share This Article