पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध सिंह सरदार की कांग्रेस में वापसी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध सिंह सरदार शुक्रवार को पुनः पार्टी में शामिल हो गए। बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि सुबोध सिंह सरदार के लौटने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस का आधार मजबूत होगा। सुबोध सिंह सरदार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा प्रभारी विजय कुमार यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article