हजारीबाग : ड्यूटी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, JAP-7 के सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की गई जान

KK Sagar
2 Min Read

हजारीबाग। गुरुवार देर शाम हजारीबाग जिले के पदमा गेट के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में JAP-7 में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल पासवान JAP-7 में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में चोरदाहा थाना, चौपारण में उनकी ड्यूटी थी। गुरुवार को वे JAP-7 मुख्यालय, हजारीबाग में आयोजित पुलिस सभा में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे वापस चोरदाहा, चौपारण लौट रहे थे।

तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से हुआ हादसा

इसी दौरान पदमा गेट के पास बस पकड़ने के लिए सड़क पार करते समय बड़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बुलेट बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अनिल पासवान समेत बुलेट पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला की स्थिति गंभीर

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान ने दम तोड़ दिया। वहीं, बुलेट सवार दो अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जांच शुरु

घटना की सूचना मिलते ही JAP-7 के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार, कई पुलिस जवान और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....