कोलकाता में बैंक धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में गुरुवार को कोलकाता के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी की पांच अलग-अलग टीमों ने शहर के न्यू अलीपुर स्थित एक व्यवसायी के आवास और न्यू टाउन सहित कई इलाकों में समन्वित अभियान चलाया।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और धन के अवैध प्रवाह (मनी ट्रेल) का पता लगाने के उद्देश्य से की गई थी। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य सामग्रियां जब्त की हैं। अभियान को बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को इस मामले में विशिष्ट इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर छापेमारी की गई ताकि धोखाधड़ी के अंतिम लाभार्थियों की पहचान की जा सके।

Share This Article