Bihar: पटना में रिटायर्ड शिक्षिका की निर्मम हत्या, घर में घुस अपराधियों ने रेत डाला गला

Reena Sharma
3 Min Read

पटना में एक बार फिर बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है। राजधानी के शास्त्रीनगर थाना इलाके में एजी कॉलोनी पार्क के पास रहने वाली रिटायर्ड महिला शिक्षिका की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने चाकू से गला काटकर महिला की जान ले ली। शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे निशान मिले हैं।

रिटायर्ड महिला शिक्षिका की बेरह हत्या

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हॉस्टल में रहने वाली नीट की छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं है कि आज (शनिवार) सुबह राजधानी के वीआईपी इलाके से एक रिटायर्ड महिला शिक्षिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

Advertisement

पति की मौत के बाद अकेली रह रहीं थीं

मृतक महिला की पहचान माधवी देवी के रूप में हुई है, जो एजी कॉलोनी के मकान नंबर सी-71 में अकेली रहती थीं। माधवी देवी एक रिटायर्ड शिक्षिका थीं। उनके पति अमरेंद्र कुमार दास, एजी ऑफिस में अधिकारी थे। उनकी मृत्यु करीब छह साल पहले हो चुकी थी। घर में माधवी देवी के अकेले होने के कारण उनकी बेटी अक्सर उनकी देखभाल के लिए आती-जाती थी।

गला रेतकर हत्या

शुक्रवार की रात भी महिला बिल्डिंग में अकेले थी। इसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

एडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि महिला के गले पर जख्म है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी नहीं कह सकते हैं कि यह लूटपाट की घटना है। क्योंकि घर का सारा सामान है। परिजनों ने बताया है कि महिला के गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी थी जो नहीं है। घर में और आसपास में कई सीसीटीवी कैमरे हैं। हम लोग उसकी मदद से जल्द अपराधियों तक पहुंच जाएंगे।

Share This Article