मिरर मीडिया : विगत 50 वर्षों से जल रही अमर जवान ज्योति कों आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।
सूत्रों कि माने तो अमर जवान ज्योति का शुक्रवार 21 जनवरी की दोपहर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा जोकि इंडिया गेट के दूसरी तरफ केवल 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। मालूम हो कि, इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार द्वारा 1914-1921 के दौरान अपनी जान गंवाने वाले ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों की याद में बनाया गया था। हालांकि विलय कों लेकर दिये गए तर्क में दोनों जगहों पर जल रहें लौ की रख रखाव में आ रही मुश्किलों कों बताया जा रहा है।