​गणतंत्र दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में: जिला स्तरीय मुख्य समारोह के लिए DC और SSP ने परखी सुरक्षा व व्यवस्था, दिए निर्देश

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस-2026 को लेकर गोपाल मैदान में आयोजित परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी व वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। परेड में एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एनसीसी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए।

जिला के वरीय पदाधिकारियों ने समारोह की तैयारी को लेकर मुख्य समारोह स्थल में की जा रही अन्य तैयारियों का भी अवलोकन किया और ससमय सभी तैयारियों को पूरा करने के निमित्त आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय समारोह में 26 जनवरी को सुबह 09:05 बजे झंडोतोलन होगा और आकर्षक झांकियां इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी, तैयारियां अंतिम चरण में है।

Share This Article