पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर! दिल्ली-NCR से पटना तक IMD अलर्ट जारी

KK Sagar
3 Min Read

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी से जनजीवन ठप पड़ गया है, जबकि मैदानी राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत 5 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले 72 घंटे उत्तर भारत के लिए बेहद अहम बताए जा रहे हैं।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से हालात बिगड़े

IMD के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में देखने को मिल रही है। भारी बर्फबारी के कारण कई जगह नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं। वाहन रास्तों में फंसे हुए हैं और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उथल-पुथल

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे उत्तर भारत में मौसम अचानक बदल गया है। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और कोहरे की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक बादल जमकर बरस सकते हैं। इसके साथ ही 30 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान में 31 जनवरी को बारिश का अनुमान

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 1 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

19 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का प्रकोप

उत्तर भारत के 19 से अधिक जिलों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।

यूपी के प्रमुख प्रभावित जिले:

प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, मेरठ, आगरा, मथुरा समेत कई जिले।

हरियाणा:

गुरुग्राम, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत में ठंड का असर बढ़ेगा।

पंजाब:

मनसा, बठिंडा और फाजिल्का में भी शीतलहर जारी रहेगी।

दिल्ली-NCR में बारिश और ठंड का डबल असर

दिल्ली में 1 और 3 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

30 जनवरी को सुबह ठंड ज्यादा रहेगी, जबकि दोपहर बाद धूप निकल सकती है।

दिल्ली का तापमान:

अधिकतम: 19°C

न्यूनतम: 7°C

तेज हवाओं के कारण ठंड ज्यादा महसूस होगी।

यूपी-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटेगी

उत्तर प्रदेश में 15 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

लखनऊ में बादल छाए रहेंगे।

लखनऊ का तापमान:

अधिकतम: 21°C

न्यूनतम: 11°C

बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में घना कोहरा छाया रहेगा।

पटना का तापमान:

अधिकतम: 22°C

न्यूनतम: 12°C

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....