Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज में बड़ा फेरबदल, 6 डॉक्टर बने एसोसिएट प्रोफेसर, कई का तबादला

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :झारखंड स्वास्थ्य विभाग की हालिया अधिसूचना के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज में प्रमोशन और तबादलों की लहर देखी गई है। इस फेरबदल से जहां कॉलेज के छह अनुभवी डॉक्टरों को पदोन्नति मिली है, वहीं अन्य मेडिकल कॉलेजों से आए दो सीनियर डॉक्टरों की तैनाती से अस्पताल की फैकल्टी को नया संबल मिला है।

पदोन्नति के साथ इन डॉक्टरों का हुआ तबादला
​कॉलेज के छह असिस्टेंट प्रोफेसरों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोशन के बाद इनमें से अधिकांश को राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. पूनम मेहता (फिजियोलॉजी): पदोन्नति के बाद फुलो-झानो चिकित्सा महाविद्यालय भेजी गई।
डॉ. रीना झा (फार्माकोलॉजी): अब शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय में सेवाएं देंगी।
डॉ. रोहित कुमार झा (ENT): प्रमोशन के साथ शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय, हजारीबाग स्थानांतरित।
​डॉ. सुस्मिता ठाकुर (PSM): शहीद महतो चिकित्सा महाविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त।
​डॉ. मंगेश दोराई (औषधि विभाग): इन्हें प्रोन्नति के साथ MGM कॉलेज में ही बरकरार रखा गया है।

MGM को मिली नई मजबूती: दो सीनियर डॉक्टरों की जॉइनिंग
​अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज और शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो अनुभवी चिकित्सकों को एमजीएम भेजा है।
डॉ. रामेश्वरी बेक (स्त्री व प्रसव रोग): हजारीबाग के शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय से एमजीएम अस्पताल ट्रांसफर।
डॉ. मोहम्मद सरवर आलम (सर्जरी): फुलो-झानो चिकित्सा महाविद्यालय से आकर अब एमजीएम के सर्जरी विभाग में कमान संभालेंगे।
​विशेषज्ञों का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से मेडिकल कॉलेजों में अनुभवी फैकल्टी का संतुलन बेहतर होगा। एमजीएम में नई नियुक्तियों से क्लीनिकल फैसलों और मेडिकल की पढ़ाई में सुधार की उम्मीद है।

Share This Article