DHANBAD NEWS – मौर्य एक्सप्रेस में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक का सामान बरामद

KK Sagar
3 Min Read

धनबाद। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेल सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से ₹1,50,521 मूल्य का चोरित सामान बरामद किया गया है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को रेलमदद के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता अनामी शरण, जो रेलवे में लोको पायलट हैं, ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ A2 कोच में यात्रा कर रहे थे। धनबाद स्टेशन के पास ट्रेन के रुकने के दौरान उनकी पत्नी का लेडीज पर्स चोरी हो गया।

संयुक्त टीम ने रची रणनीति

घटना की गंभीरता को देखते हुए RPF पोस्ट धनबाद, CIB/DHN और GRPS/DHN की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता से पूछताछ, FIR के अवलोकन, पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर गिरोह की पहचान की गई।

धनबाद होम सिग्नल के पास दबिश

4 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे, धनबाद स्टेशन के पूर्वी होम सिग्नल के पास रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध गतिविधि देखी गई। गश्ती दल ने घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया, जिनमें से तीन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बरामद सामान

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, घड़ियां और स्मार्ट वॉच बरामद की गई, जिनमें नोकिया, ओप्पो, वीवो, मोटोरोला, रेडमी, रियलमी समेत कई ब्रांड शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

मो. सुल्तान अंसारी उर्फ गुड्डू, उम्र 22 वर्ष

लल्लू डोम उर्फ रहमान, उम्र 37 वर्ष

इमरान अंसारी उर्फ दानिश, उम्र 35 वर्ष

तीनों आरोपी धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से चोरी, लूट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

फरार आरोपी

गुलजार खान

इबरार अंसारी उर्फ पल्लू डोम

पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मामला दर्ज

घटना को लेकर धनबाद GRPS थाना कांड संख्या 52/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रेल सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलमदद या RPF को

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....